फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नगर वन तक पहुंच रहा बाघ, गाय को मार डाला

Sun, 08 Sep 2024 06:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के नगर वन के पास बाघ ने एक गाय को मार डाला। बाघ की दस्तक पर शाम को घूमने वाले लोगों के लिए रात दस बजे तक मार्ग को बंद कराया गया।
विज्ञापन




रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि कोसी बैराज से रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर नगर वन के पास शनिवार दोपहर टेड़ा निवासी भोलादत्त कांडपाल की गाय को बाघ ने मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इसके चलते शाम के समय नगर वन में टहलने वालों के लिए सड़क बंद कर दी गई जबकि वाहनों को नए पुल से हल्द्वानी की ओर भेजा गया। रेंजर ने बताया कि रात दस बजे तक यातायात को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें