रामनगर में शनिवार रात बाइक सवारों पर बाघ के झपट्टे के प्रयास की घटना के बाद मौके पर बाघ के पगमार्क
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। एनएच पर धनगढ़ी के पास बाघ ने बाइक सवारों पर झपटने का प्रयास किया। बाइक की रफ्तार होने के कारण सवार बाल-बाल बच गए।
शनिवार रात नौ बजे गदरपुर निवासी किशन लाल मार्केटिंग का काम निपटाकर भतरौंजखान से लौट रहे थे। उनके साथ रामनगर का एक अन्य युवक भी था। धनगढ़ी से आगे एक नाले के पास बाघ ने उन पर झपट्टा मारा। हालांकि गति तेज होने के कारण बाइक सवार सकुशल बच गए। कोसी रेंजर के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बाघ ने झपट्टा मारने का प्रयास नहीं किया था। बाघ बाइक के आगे से गुजरा था। फिर भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई।