फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेला-फाटो क्षेत्र में हल्की सी आहट से छिप रहे बाघ

विज्ञापन
रामनगर ढेला क्षेत्र में बाघों को रिलोकेट करने वाली टीम को दिशा निर्देश देते हुए डा. दुष्यंत शर्मा - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। राजाजी पार्क कॉर्बेट से दो बाघ और तीन बाघिनों को भेजा जाना था। अभी तक कॉर्बेट से केवल एक बाघ और एक बाघिन ही भेजी जा सकी है। बाघ को तलाश करने वाली टीम इन दिनों ढेला-फाटो क्षेत्र में बाघों की तलाश कर रही है। जीप की हल्की आहट सुनाई देते ही बाघ छिप जा रहे हैं। टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉर्बेट से तीसरी बाघिन को राजाजी पार्क भेजने की तैयारियां चल रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व के वेस्टर्न पार्ट में दो बाघिन हैं। राजाजी नेशनल पार्क में एक बाघिन 27 दिसंबर 2020 में और एक बाघिन 9 जनवरी 2021 में भेजी जा चुकी है। अब बची तीन बाघिन को भी भेजने की कार्रवाई चल रही है।
पिछले एक साल से कॉर्बेट के विभिन्न क्षेत्रों में बाघों का चिह्नीकरण किया, लेकिन बाघों को रिलोकेट नहीं किया जा सका। इस कार्यवाही में कभी कोरोना तो कभी मानसून सीजन होने की वजह से अभियान को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

टीम के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन होने के चलते पर्यटन जोनों से बाघों को चिह्नित नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पर्यटक बाघों को देखने आ रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में बाघों को चिह्नीकरण चल रहा है, जहां पर्यटन गतिविधियां नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें