फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने भैंस को किया घायल, बाघ ने उड़ाई दावत

Sat, 11 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में चुगने गए भैंसों के झुंड में टस्कर घुस गया। उसने एक भैंस के पेट में दांत घाेंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरी को घायल कर चलता बना। बाद में इस घायल भैंस को बाघ ने अपना निवाला बनाकर दावत उड़ा ली।
विज्ञापन


आमडंडा खत्ता निवासी जीतराम बृहस्पतिवार सायं तीन बजे बिजरानी रेंज के फूलताल कंपार्टमेंट नंबर-4 आमडंडा बीट में भैंसों को चराने ले गया था। जीतराम ने बताया कि हाथी ने उसके सामने एक भैंस के पेट में दांत घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया और दूसरी भैंस को अधमरा कर दिया। रात ज्यादा होने पर वह घायल भैंस को जंगल में छोड़कर घर आ गया। सुबह जब मौके पर जाकर देखा तो अधमरी भैंस को बाघ ने पीछे से आधा खा लिया था। जिसकी सूचना उसने बाद में सीटीआर प्रशासन को दी।

जिस पर बिजरानी रेंज के रेंजर महेश बिष्ट ने मौके मुआयना किया। बिष्ट ने बताया कि कार्बेट पार्क में हाथी द्वारा इस प्रकार की घटना पहली बार देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मौके पर मिले पदचिन्ह और भैंस खाने के तरीके से प्रतीत होता है कि इसे बाघ ने ही खाया होगा। बताया कि मौके पर ही गड्ढा खोदकर दोनों भैंसों को दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें