फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खा गया बाघ: घास काट रही थी तुलसी देवी, तभी खूंखार ने किया हमला; गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच किया जाम

Wed, 18 Dec 2024 12:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर/नैनीताल

सार

रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। महिला अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काट रही थी। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। 
 
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। महिला अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काट रही थी। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


रिंगोड़ा गांव की रहने वाली तुलसी देवी (60) कड़ाकोटी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह हाईवे किनारे घास काटने गई थी। रिंगोड़ा मजार के पास जब वह हाईवे किनारे घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया। महिला को बाघ द्वारा ले जाने की सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे से कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव वन कर्मियों ने बरामद किया।

आक्रोशित ग्रामीण 2 किलोमीटर तक शव को पैदल गांव लेकर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कोसी रेंजर शेखर तिवारी ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें