फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मारा, दो किलोमीटर दूर जंगल के अंदर मिला शव

Tue, 05 Nov 2024 03:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर एनएच 309 पर ढिकुली गांव में रिजॉर्ट के सामने जंगल मे लकड़ी बीनने गई कौशल्या देवी को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला के साथ चार महिलाएं भी जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। कौशल्या को बाघ द्वारा ले जाने पर साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर नेशनल हाइवे 309 पर ढिकुली गांव में रिजॉर्ट के सामने जंगल मे लकड़ी बीनने गई कौशल्या देवी (58) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला के साथ चार महिलाएं भी जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। कौशल्या को बाघ द्वारा ले जाने पर साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर जंगल में गए। सड़क से करीब दो किलोमीटर की दूरी में जंगल के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। कॉर्बेट पार्क में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, बिजरानी रेंजर बीपी हरबोला, रेंजर उमेश चंद्र आर्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें