फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नरभक्षी की दहशत के बीच बाघ काबू

Wed, 27 Dec 2023 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जंगलियागांव के नौली गांव में ट्रैंकुलाइज बाघ के साथ वन कर्मी और बाघ विशेषज्ञ। 
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नरभक्षी की दहशत के बीच वन विभाग ने सोमवार रात जंगलियागांव में बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर लिया। हालांकि बाघ के नरभक्षी होने की पुष्टि डब्लूआईआई भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद होगी। टीम ने बाघ को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। इससे पहले धारी के दुदली में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था।
विज्ञापन


नरभक्षी के हमले में 13 दिन में तीन मौतों के बाद से भीमताल ब्लॉक में लोगों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग ने बाघ दिखने की सूचना पर कॉर्बेट पार्क से विशेषज्ञों की टीम बुलाई थी। रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि सोमवार देर रात जंगलियागांव में बाघ विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांगती, डॉ. दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में घूम रहे बाघ को ट्रैंक्यूलाइज किया। कहा कि आशंका है कि इसी बाघ ने तीन लोगों को मारा है। बाघ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।



तीन लोगों की मौत के बाद से बना था खौफ

भीमताल की ग्राम पंचायत मलुवाताल के कसाइल गांव में इंद्रा देवी, ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में पुष्पा देवी और अलचौना के ताड़ा गांव में निकिता शर्मा को चारा काटते समय नरभक्षी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से वन विभाग के 170 से अधिक वन कर्मी, 15 से अधिक पिंजरे, 50 से अधिक ट्रैप कैमरे और वाइल्ड लाइफ इंडिया के एक्सपर्ट डॉ. पराग निगम के साथ अन्य विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन


जंगलियागांव में दो और बाघ होने की चर्चा
भीमताल (नैनीताल)। जंगलियागांव के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में दो और बाघ होने का दावा किया। जंगलियागांव के तोक शिमाला गांव निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि सात नवंबर से क्षेत्र में नरभक्षी बाघ घूम रहे हैं। वहीं, नौकुचियाताल के चनौती और सिलौटी क्षेत्र में बीते डेढ़ साल से एक साथ तीन बाघ नजर आ रहे हैं। तीन बाघों के एक साथ घूमते हुए फोटो भी लोगों ने वन विभाग को भेजे थे। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने सुरक्षा की दृष्टि गश्त जारी रखने की मांग की है। प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि वन विभाग ने बाघ पकड़कर राहत दी है।



विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा वन विभाग ने एक बाघ पकड़ लिया है। नरभक्षी की पुष्टि होने तक वनकर्मियों से क्षेत्र में मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। क्षेत्र में घूम रहे अन्य बाघों को पकड़ने के लिए कहा है। सीएम और वन मंत्री के सहयोग से हरसंभव मदद की जा रही है। ग्रामीणों से अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें