फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमतोली में बाघ ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में घायल महिला का उपचार कराते हुए वन कर्मी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के अमतोली गांव में मवेशियों को चराने और घास लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

अमतोली गांव मुन्नी देवी (52) शनिवार दोपहर 12.30 बजे जंगल में पालतू जानवरों को चराने और घास लेने गई थी। रेंजर रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि बाघ ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने की अपील की है। कहा कि वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें