भीमताल बाईपास पर मंगलवार सुबह 11 बजे नाले के तेज बहाव में तीन साल की एक बच्ची बह गई। परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस और परिजनों ने खोजबीन की तो बच्ची का शव आधा किलोमीटर दूर झील किनारे बोट स्टैंड के पास मिला।
भीमताल बाईपास पर मंगलवार की सुबह 11 बजे नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बहता हुआ देख परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की। पानी का बहाव तेज होने के चलते बच्ची का शव आधा किमी दूर झील किनारे बोट स्टैंड के पास पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
बच्ची की शिनाख्त पल्लवी (3) पुत्री भुवन कुमार निवासी बाईपास के रुप में हुई। पुलिस बच्ची को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र ने बताया 11.30 बजे स्थानीय लोग और भीमताल पुलिस बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां बच्ची को सीपीआर और वाइटल इंजेक्शन की मदद से उठाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी हलचल शरीर में नहीं पाई गई जिस कारण बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।