हल्द्वानी शहर और आसपास एक ही दिन में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इनमें 10वीं कक्षा का छात्र मयंक बिष्ट भी शामिल हैं, जो अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था।
हल्द्वानी शहर और आसपास हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार 10वीं कक्षा के छात्र समेत तीन की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। फूलचौड़ निवासी ललित बिष्ट का पुत्र मयंक अपने दोस्त गौरव के साथ काठगोदाम से सोमवार रात पौने दस बजे लौट रहा था। डिग्री कॉलेज से पहले अचानक उसकी केटीएम बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही स्कूटी से टकराकर ठेले में जा घुसी। हादसे में मयंक की मौत हो गई और गौरव घायल हो गया। मयंक 10वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी चंद्रभानु त्रिपाठी (35) किसी रिश्तेदार की शादी में हल्द्वानी आया था। वह सोमवार सुबह चार बजे अपने दोस्त भुवन पांडे और कैलाश पांडे के साथ बुलेट से रोडवेज स्टेशन आ रहा था। ऊंचापुल के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। हादसे में चंद्रभानु ने दम तोड़ दिया जबकि दोनों दोस्त और ई-रिक्शा चालक पंकज घायल हो गया।