फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरी कर रहे तीन को पकड़ा, चौथा भागा

Sun, 18 May 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के शखवत गंज में एक मकान में चोरी कर रहे तीन युवकों को मकान स्वामी के दोस्तों ने पकड़ लिया। इस बीच चौथा आरोपी चोरी किया सामान लेकर भाग गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली के भोटियापड़ाव के इंद्रजीत गार्डन निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि 15 मई की रात उनकी पत्नी बलवीर कौर के पास रिश्तेदार कंवलजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके शखावत गंज के मकान में कुछ चोर घुस गए हैं, उन्हें तुरंत मदद चाहिए। इसके बाद रंजीत सिंह अपने साथ नवजोत सिंह, मनमीत सिंह को लेकर शखवत गंज आए और मौके पर तीन युवकों को चोरी करते हुए पकड़ा। चोरों ने बताया कि उनका चौथा साथी भी है जो कट्टे में पीतल का सामान भरकर भाग गया है। उधर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रंजीत सिंह की तहरीर पर बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर निवासी लकी, कन्हैया, अमित और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फरार साहिल की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें