फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के तीन मरीज फिर भर्ती

Wed, 20 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
डायरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से नगर में डायरिया के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी उल्टी दस्त की शिकायत पर फिर तीन मरीजों को बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन में सात मरीज भर्ती हो चुके हैं। इस बीच जल संस्थान ने भी मैट्रोपोल क्षेत्र से पानी के नमूने लेकर जांच की।  
विज्ञापन


अस्पताल में आज भर्ती किए गए मरीजों में स्टाफ हाउस निवासी अनीता (39) पत्नी सुरेश, जू रोड निवासी उदित (15) पुत्र हेम चंद्र लोहनी तथा बिड़ला क्षेत्र निवासी कृतिका (3) पुत्री नरेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य बच्चे बुखार व सर्दी जुकाम से पीड़ित भर्ती हैं। बता दें मंगलवार को भी चार मरीज भर्ती हुए थे इनमें से तीन मल्लीताल मैट्रोपोल कंपाउंड के निवासी थे। अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा.एमएस रावत ने बताया कि इन दिनों डायरिया के साथ ही सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।

डा. रावत के मुताबिक डायरिया से बचाव के लिए लोगों को साफ पानी का प्रयोग करना चाहिए। पानी उबालकर ही पीना चाहिए। बासी भोजन से बचना चाहिए। बाजार में बिक रहे कटे फलों व सब्जी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा धूप में नहीं रहना चाहिए। जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने दावा किया कि नगर के सभी पेयजल उपभोक्ताओं को विभाग स्वच्छ जल मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मैट्रोपोल क्षेत्र के तीन मरीज भर्ती थे इसी को ध्यान में रखते हुए वहां के पेयजल नमूने लिए गए जो जांच में सही पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें