हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में पिछले दिनों हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास 23 जून की रात कुछ युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसमें एक युवक को गोली भी लगी थी। मामले में मुख्य आरोपी समेत आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि छह युवक फरार बताए गए थे। प्रकरण में चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर निवासी जितेंद्र मेहरा ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने क्रिकेट मैच के दौरान दो युवकों के बीच विवाद को ही फायरिंग का कारण बताया था। इधर पुलिस ने शनिवार को फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी ओम जोशी, बलवंत व पीयूष रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।