फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधि ने डीएम से मिलकर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीन वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने डीएम वंदना से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की भूमि के नियमितीकरण संबंधी फाइल शासन में भेजकर नोटिफिकेशन जारी कराने की पहल पर उनका आभार जताया है। उन्होंने वार्ड 35, 36 व 37 के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनों वार्डों के नियमितीकरण के पश्चात क्षेत्रवासियों को बिजली, पानी, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, भवन मानचित्र जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिष्टमंडल के मुताबिक डीएम ने बंदोबस्ती का सर्वे कराने के बाद स्वामित्व योजना के तहत आवासीय योजना का लाभ दिलाने व कृषि भूमि का स्वामित्व दिलाने का आश्वासन दिया। वहां पार्षद विद्या देवी, पार्षद तनुजा जोशी, हृदयेश कुमार, रेखा नैनवाल, अमित जोशी, रवि आर्य, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें