फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती सहित तीन की मौत, सात घायल 

Sun, 09 Apr 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में तेज रफ्तार बाइक और इनोवा कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि उसे बाइक पर ही टांगा हुआ था। वहीं, टांडा जंगल में कैंटर और कार की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को भोटियापड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें कार चालक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। चंपावत जिले के टनकपुर के रहने वाले चार युवक शनिवार को दो बाइकों पर सवार होकर हल्द्वानी घूमने आए थे। दोपहर करीब दो बजे दानी बंगर मोड़ के पास तेज रफ्तार की वजह से एक बाइक (यूके 03 ए 8903) पर सवार चालक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सामने से आ रही इनोवा कार (यूपी 32 एचएच 1371) से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आगे निकल चुके दूसरी बाइक सवार दोस्त घायल दोस्तों के पास पहुंचते समय बाइक रपटने से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 108 सेवा की मदद से घायलों को एसटीएच भेजा। अस्पताल में टनकपुर निवासी पंकज सिंह (22) और धीरज सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य बाइक सवार मनीमन (20) और विपिन (21) मामूली रूप से घायल थे, जो इलाज कराने के बाद घर चले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं थाना प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि कार को जब्त कर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग लखनऊ से नैनीताल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

 
इधर, एक अन्य हादसे में रुद्रपुर स्थित अशोका लीलैंड के मैन्यूफैक्चरिंग विभाग में कार्यरत पांच कर्मचारी कार (यूके 06 एजी 5020) से हल्द्वानी घूमने के लिए आ रहे थे। इनके अलावा कार में रामपुर रोड स्थित एक वाहन एजेंसी में कार्यरत पूनम मौनी (26) भी सवार थी, जो आगे बैठी थी। टांडा जंगल में एस मोड़ से आगे कार सामने से आ रहे कैंटर (यूपी 22 टी 2591) से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को एसटीएच भिजवाया। डॉक्टरों ने ओखलकांडा की मूल निवासी पूनम मौनी को मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में पता चला कि पूनम नवाबी रोड में अपने परिवार के साथ रहती थी। घायलों में पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी भूपेश पंत (27), मल्ली बमौरी निवासी नरेंद्र मेहरा (26), इंदौर (मध्यप्रदेश) का मूल निवासी चालक गौरव चतुर्वेदी (30), अल्मोड़ा निवासी भूपेंद्र (25), आवास विकास रुद्रपुर निवासी सुमित अग्रवाल (30) को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कार चालक गौरव की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें