फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप और आटो की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कल्सिया पुल के पास सोमवार की शाम एक ऑटो और पिकप की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब आठ बजे नैनीताल की तरफ से शहर में एक ऑटो तेज रफ्तार से आ रहा था। इस बीच वह कल्सिया पुल के पास खड़े पिकप से टकरा गया। पिकप से ईंट ढो रहे युवक और महिला घायल हो गए। पास खड़े एक बच्चे को भी ऑटो से चोट लग गई। पुुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बद्रीपुरा निवासी इमरान, मोहसिन और असमित कौर को अस्पताल पहुंचाया। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें