फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल सड़क हादसा: कैंची धाम के पास दूध से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, तीन घायल; हल्द्वानी रेफर

Tue, 06 Oct 2026 12:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार सुबह दूध से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को भवाली सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कैंची धाम के पास दूध से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पांच बजे एक दूध से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल अंकित सिंह (33) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी सनी बाजार रोड हल्द्वानी, बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी बड़ी मंडी शनि बाजार हल्द्वानी और मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद निवासी हल्द्वानी को घायल हालत में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
 

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस दौरान चौकी प्रभारी विजय कुमार, एसआई विजय कुमार, विनोद यादव, महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें