फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडिल कालोनी के तीन परिवारों ने छोड़ा घर

Mon, 18 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हाइड‌िल कालोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शनिवार को हुई बारिश से हाइडिल कालोनी में जबरदस्त जलभराव हो गया था। पानी और कीचड़ घरों में भरने से कई परिवारों का सामान बर्बाद हो गया। समान बर्बाद होने के बाद हाइडिल कालोनी में रहने वाले तीन परिवारों ने घर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

हाइडिल कालोनी के रहने वाले लोगों के अनुसार कालोनी के पीछे गधेरा है। गधेरे में कोई अवरोध आ गया, इसके बाद सारा पानी कालोनी की तरफ ही डायवर्ट हो गया। इससे सबसे अधिक नुकसान इंदर सिंह अधिकारी और देवी दत्त को हुआ है। इनका कमरा ग्राउंड फ्लोर में है।

कालोनी निवासी मनीष शर्मा कहते हैं कि पीछे से पानी घर में घुस गया। बाद में दरवाजा खोलकर पानी निकाला गया। इंदर सिंह अधिकारी के घर में मुश्किल से एक टीवी ही बच पाया, बाकी सब सामान बेकार हो गया। इसी तरह देवीदत्त के यहां भी नुकसान हुआ है। फिलहाल दोनों परिवारों ने घर छोड़ कर दूसरी जगहों पर आश्रय ले लिया है। प्रकाश नेगी के घर में भी कीचड़, मलबा घुस गया था। भगीरथी देवी कहती हैं कि प्रकाश के परिवार को काफी नुकसान हुआ है, अब उनका परिवार  अस्थाई तौर पर दूसरी जगह रह रहा है।  कहती हैं कि वह 17 साल से यहां रह रही हैं, लेकिन कभी इतना जलभराव और नुकसान नहीं देखा था। कालोनी के ही गीता शर्मा और चंदन सिंह बिष्ट कहते हैं कि ग्राउंड फ्लोर वाले कमरों में पानी, कीचड़ भर गया था। अब सफाई आदि कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


फुटेज से रिश्तेदारों को दी जानकारी
हल्द्वानी। हाइडिल इलाके में जब शनिवार सुबह बारिश शुरू हुई, तो हर तरफ पानी ही पानी था। यहां के रहने वाले लोगों ने मोबाइल से घटना की फुटेज तक बनाई है। जिसे अपने लोगों रिश्तेदारों आदि को भेजकर स्थिति से अवगत कराया।

टैंकर से निकाला गया पानी
हल्द्वानी। हाइडिल कालोनी के पास ही सुमन रावत के मकान में पानी जमा था। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह कहते हैं कि इसके बाद टैंकर की मदद से घर से पानी निकाला गया है। इसके अलावा नहरों में फंसी गंदगी को भी साफ करने का काम रविवार सुबह से शुरू किया गया।

कालोनियों में जमा कीचड़
हल्द्वानी। रकसिया नाला जिधर से भी होकर गया है, वहां पर काफी नुकसान हुआ है। बिठौरिया-1 गली में कीचड़ भरा हुआ है। इसी तरह जमरानी- दमुवाढूंगा को जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत आदि का काम शुरू नहीं हो सका है। कालाढूंगी रोड पर कुछ जगह पर जलभराव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें