फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनियममितताएं मिलने पर तीन क्लीनिकों पर 50-50 हजार जुर्माना

Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। लालकुआं क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों पर कार्यवाही करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डॉ. चंद्रा पंत के नेतृत्व में क्षेत्र के क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर टीम ने तीन क्लीनिकों को सीज करते हुए 50-50 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एक अन्य क्लीनिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी को तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को लालकुआं, बिंदुखत्ता, और हल्दूचौड़ क्षेत्र के क्लीनिकों पर छापा मारा। ओमकार क्लीनिक, पंत डेंटल क्लिनिक, मन्नालाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लेंब, डॉ. राजा राम फिजयोथेरेपी सेंटर और डॉ. चंद्रा क्लीनिक हल्दूचौड़ में कई अनियमितताएं मिलीं। ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक और मन्नालाल बहेड़ी वाले के क्लीनिक संचालक संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर तीनों के क्लीनिक सीज करते हुए उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया।
इसके अलावा डॉ चंद्रा क्लीनिक हल्दूचौड़ का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही सभी क्लीनिक संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में खलबली मची रही और कई क्लीनिक संचालक दुकान बंद कर चले गए। टीम ने डॉ. राजाराम फिजयोथेरिपिस्ट व आरोग्य लैब संचालक को साफ-सफाई रखने की चेतावनी दी। निरीक्षण दल में एसीएमओ के अलावा चिकित्साधिकारी आयुर्वेदिक डॉ. लव पांडे, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें