पस्तोला में गौशाला में आग लगने के बाद घायल मवेशी को देखने विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे । संवाद न्?
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ग्रामसभा पस्तोला में बुधवार की रात एक गोशाला में आग लग गई। आग से तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई और एक घायल हो गया।
क्षेत्र के मनीराम पुत्र टीकाराम की गोशाला में आग लगी। बुधवार को वह अपने बेटे के इलाज के सिलसिले में हल्द्वानी गए हुए थे। क्षेत्रवासियों का अनुमान है कि गोशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की वजह से आग लगी होगी। बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर पटवारी प्रमोद जोशी को बुलाया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
साथ ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर मनीराम को आर्थिक सहायता देने को कहा। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह ने भी पशुपालन विभाग से मुआवजे की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, मोती सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।