फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर डिपो में तीन बसों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बुधवार की देर रात दो बजे रामनगर डिपो में खड़ी रोडवेज की तीन बसों में आग लग गई। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। रोडवेज प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। वहीं कोतवाली में भी मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में नीलामी के लिए खड़ी सात बसों में से तीन में अचानक आग लग गई। लोगों ने सूचना फायर स्टेशन में दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बसों में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। विभागीय स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रात के दो बजे डिपो में खड़ी बसों में आग लगना किसी के गले नहीं उतर रहा है। लोगों का कहना है चलती बस में आग लगना या आसपास आग की घटना होती तो समझ में आता है लेकिन खड़ी बस में आग लगना चर्चा का विषय बना हुआ है।
आग लगने की होगी विभागीय जांच
एआरएम मोहन राम आर्य ने बताया कि डिपो में नीलामी के बसों को रखा था। यूके-07पीए-1446, 1391, 1416 में आग लगी हैं। रात में चौकीदार त्रिलोचन सिंह कार्यशाला गेट व स्टेशन परिसर में बहादुर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा है। दूसरी ओर, एआरएम ने बताया कि आग लगने की घटना की विभागीय जांच कराई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, जिस पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एआरएम की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें