फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे पर जाम में फंसीं तीन एंबुलेंस, मरीज परेशान

Sun, 29 Oct 2023 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गरमपानी में पहाड़ी के कटान के चलते लगे जाम में फंसीं एंबुलेंस। संवाद 
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर शनिवार सुबह झूला पुल गरमपानी में पहाड़ी कटान के चलते सड़क पर मलबा, पत्थर और बोल्डर आने से दोनों ओर लंबा जाम लग गा। इसके चलते तीन एंबुलेंस एक घंटे तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना पर खैरना पुलिस ने पहुंचकर सड़क से मलबा हटाया। सुबह करीब 11 बजे बाद मार्ग पर यातायात को सुचारू कर एबुलेंस को हल्द्वानी की ओर भेजा। इनके अलावा अन्य वाहनों में सवार यात्री भी गंतव्य के लिए रवाना हुए।
एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी कटान के चलते सड़क पर मलबा गया था। कहा कि मलबा हटाकर यातायात शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें