फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शारदा संघ में सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता शुरु

Sun, 29 Oct 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डॉ. लीलाधर भट्ट कल्याण समिति एवं मंच संस्था की ओर से मल्लीताल में नाटक का दृश्य। संवाद 
विज्ञापन
नैनीताल। शारदा संघ एवं युगमंच की संयुक्त पहल पर शनिवार को यहां शारदा संघ हॉल में डॉ. सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने किया। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में लोकगीत प्रस्तुत किए गए। अवर्णिका जोशी, सिद्धि वर्मा, नैनी बेलवाल, भव्या, रूही, काव्या, अमालिका, ऋषभ, प्रणव, भूमिका, एंजेला, दीपिका, प्रियंका, लावण्या साह, कविता, हर्षिता, दिव्यांशी, सार्थक पांडे तथा सीनियर वर्ग में रिचा सनवाल, लता आर्या, कामाक्षी, गोकुल, जतिन, मोनिका, पूजा, अभिषेक, रोहित आदि ने प्रस्तुति दी। कलाकारों को संगीत में नवीन बेगाना, रवि नेगी, गौरव आर्या, हेम शंकर, अमन महाजन ने संगत दी।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डीएसबी संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गगन दीप, गायन विभाग के डॉ. अलंकार महतोलिया रहे। इस मौके पर शारदा संघ के उपाध्यक्ष चन्द्र लाल साह, डीके शर्मा, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, मुन्नी बानो, बृजेश जोशी, मनोज कुमार, आदि रहे। संचालन डॉ.हिमांशु पांडे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें