फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

Sun, 06 Sep 2015 01:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए 9 पैरा मिलिट्री फोर्स के कमांडों मोहन नाथ गोस्वामी का पार्थिव शरीर शनिवार को बिंदुखत्ता पहुंचा। तिरंगे से लिपटे पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन


‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद मोहन तेरा नाम रहेगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।’ मानों एक पल के लिए सबकुछ ठहर सा गया। अपने चहेते मिलनसार साथी शहीद मोहन की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे।

अंतिम यात्रा में नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजार में शहीद मोहन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

जिलाधिकारी की उपस्थिति में अंतिम यात्रा मुख्य बाजार से सेना के वाहनों के काफिले के साथ गोला रोड स्थित शहीद चौक के रास्ते बिंदुखत्ता इंद्रानगर शहीद के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां हजारों ग्रामीणों ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। शहीद मोहन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मोहन के पार्थिव शरीर को देखते ही घर में कोहराम मच गया।

 नजदीकि रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर शहीद मोहन नाथ के घर के आगे खेत में समाधि दी गई। इस दौरान सेना के अधिकारियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

 सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर शहीद मोहन को सलामी देने के साथ 21 राउंड हवा में फायरिंग कर अंतिम सलामी दी।

इधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रयागदत्त भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत, जिला प्रशासन की ओर से डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, सीओ हल्द्वानी आरएस हृयांकी, तहसीलदार मोहन बिष्ट, कोतवाल बीसी पंत ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धाजंलि दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें