फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारगाहे इलाही में उठे हजारों हाथ, मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। ईद उल अजहा का पर्व जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज के दौरान ईदगाह से इंसानियत और हमदर्दी का पैगाम देने के साथ ही देशहित में एकजुट होने का संदेश भी दिया गया। सभी ने देश में अमन और खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद कुर्बानी की गई।शनिवार सुबह से ही ईद की तैयारियां शुरू हो गई थीं। युवा, बुजुर्गों के साथ ही छोटे बच्चे भी सज-धजकर ईदगाह और मस्जिदों के लिए निकले। बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। ईदगाह में मुफ्ती मो. आजम कादरी ने अवाम को खिताब करते हुए कहा कि इस समय समाज में इंसानियत और हमदर्दी की जरूरत है। मस्जिद बंजारान में मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कुर्बानी के अहकाम बताए। बिलाली मस्जिद में मौलाना आसिम, मस्ज़िद कुरैशियान में मौलाना कमर अशरफ, ख्वाजा में मौलाना दानिश, लाल मस्जिद में मुफ्ती रिजवान, रज़ा मस्जिद गौजाजली में मौलाना शाहिद रजा, नूरी मस्जिद इंदिरानगर में मौलाना अयाजुल कादरी, मस्जिद नमरा उजाला नगर में हाफ़िज़ रिज़वान ने नमाज पढ़ाई। वहीं, ईद के मौके पर लाइन नंबर 17 समेत अन्य जगह पर बच्चों में उत्साह देखते ही बन रह था। बच्चों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें