फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली रैली में नैनीताल जिले से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। हल्द्वानी से करीब 50 टैक्सियों और रामनगर से 11 बसों में कार्यकर्ता रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि रैली में उत्तराखंड से लाखों लोगों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भरा। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ से संकेत मिलता है कि जनता ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई का मन बना लिया है। महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बताया कि करीब पांच हजार कार्यकर्ता निजी वाहनों से दिल्ली गए। रैैली में विधायक सुमित हृदयेश, भोला दत्त भट्ट, नंदन दुर्गापाल, भानू पलड़िया, उमेश कबड़वाल, कैलाश दुमका, संतोष पांडेय आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें