फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ों में नकली माल बेचने वालों का करेंगे बहिष्कार

Sun, 11 Aug 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नगर निगम सभागार हल्द्वानी में आयोजित देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही नकली माल से दुकानदारों को रही दिक्कतों का मुद्दा छाया रहा। बैठक में व्यापारियों ने पहाड़ों में नकली माल बेचने वालों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



नगर निगम सभागार में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने गांवों में रेहड़ी-फेरी लगाने वालों पर अंकुश लगाने, राज्य में नकली माल लाने और बेचने वालों को बॉर्डर पर रोकने की मांग उठाई। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने प्रशासन पर नकली माल, नकली मावा के नाम पर दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। भीमताल अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि रेहड़ी-फेरी वाले गांव गांव माल बेच रहे हैं और सरकार को टैक्स नहीं दे रहे हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। रामनगर अध्यक्ष विपिन कांडपाल, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत पर टैक्स लेने और सुविधा नहीं देने की बात कही। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने कहा सरकार को ठोस नीति बनानी होगी वरना पलायन और बेरोजगारी और बढ़ेगी। बैठक में लालकुआं अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, गौलापार अध्यक्ष पंकज कुमार, चोरगलिया के अध्यक्ष दीपक थुवाल ने भी विचार रखे।



उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखना जरूरी

अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा संगठन व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखेगा। उन्होंने व्यापारियों से ब्रांडेड कंपनियों के मिलते जुलते नामों से बिकने वाले माल, एक्सपायरी माल पर ध्यान रखने को कहा। यहां अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज खुल्बे, अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह, महानगर प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि रहे। संचालन प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल और प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें