फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक जीवन में खेल को शामिल करें : राशिका सिद्दीकी

विज्ञापन
एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप 2024 में भिड़ते खिलाड़ी।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल कराटे फेडरेशन और उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे संगठन की ओर से एक निजी बरातघर में शनिवार से नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में दिल्ली, यूपी, हरियाणा के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शारीरिक विकास के लिए दैनिक जीवन में खेल को आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. पीयूष जैन ने खेल नीति की जानकारी दी। जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने कराटे को आत्मरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माध्यम बताया। इस दौरान छोटे बच्चों की काता, किहोन, कुमिते प्रतियोगिता कराई गई। यहां नेशनल कराटे फेडरेशन के सचिव मनोज मिश्रा, मुख्य निर्णायक संजय गुप्ता, महेंद्र सिंह भाकुनी, रोहित यादव, विक्रम खनी, लक्ष्मण भट्ट, पंकज धरमवाल, रेनू बोरा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें