फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: इस बार होली एक ही दिन, 27 फरवरी को होगा चीर बंधन

Wed, 18 Feb 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

इस वर्ष होली एक ही दिन मनाई जाएगी। जबकि होलिका दहन दो मार्च को और होली चार मार्च को खेली जाएगी।
विज्ञापन
holi 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिछले दो तीन साल से होली और दीपावली जैसे त्योहार दो-दो दिन मनाए जा रहे थे। इस पर इस साल विराम लग गया। इस साल होली एक ही दिन मनाई जाएगी। होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होंगे। 27 फरवरी को आंवला एकादशी के दिन चीर बंधन और रंग डाला जाएगा। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली खेली जाएगी।

ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि चीर बंधन, ध्वजारोहण, रंग पड़ने का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी को सुबह 11:32 बजे से पहले होगा। रात 10.33 बजे तक भद्रा रहेगी। तीन मार्च को ग्रहण लगा होने के कारण होलिका दहन दो मार्च को प्रदोष काल में शाम 6:09 बजे से रात 8:39 बजे के बीच होगा।

ज्योतिषाचार्या डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि होलाष्टक में सभी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। दो मार्च को पूर्णिमा का उपवास रहेगा।

विज्ञापन


तीन मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण, स्नान दान का दिन

तीन मार्च को स्नान दानार्थ पूर्णिमा और खग्रास चंद्रग्रहण है जो सायंकाल 6:17 मिनट पर दिखाई देगा। यह ग्रहण दोपहर बाद 3:20 बजे स्पर्श कर 5:03 बजे मध्य और शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। ग्रहण सभी जगह दिखाई देगा। इसका सूतक 6:20 बजे से शुरू होगा और इस अवधि में धार्मिक कार्य नही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें