फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यो ऊंचा डाना मा हिमाली काठ्यूमा...

Sun, 29 Oct 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जोहार महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।      फोट
विज्ञापन
हल्द्वानी। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शनिवार को तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। सुबह जोहार और रं समाज की महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के बीच पारंपरिक वेशभूषा में गिरगौं बटि पूजि गे छू, कालामुनि मंदिर और शौका जानी भाबर, शौक्याणीं जानी चान मां, यो ऊंचा डाना मा हिमाली काठ्यूमा... आदि पारंपरिक गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं शोभायात्रा में शामिल रहीं। देर शाम सांस्कृतिक संध्या में लोकगायकों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्था के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, विशिष्ट अतिथि आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपागी, एडिशनल आयुक्त ठाकुर मपवाल और नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने संयुक्त रूप से किया। महिला शौका समिति ने स्वागत गीत और वंदना पेश की। आंचल कला केंद्र हल्द्वानी की टीम ने कुमाऊंनी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी। पहले दिन बच्चों और महिलाओं की कई कविता, मेहंदी, जोहारी क्विज प्रतियोगिताएं हुई। जोहारी वेशभूषा, संस्कृति पर आधारित मंच प्रदर्शन हुआ। बाद में शौका गजेंद्र पांगती के नेतृत्व में शौका भाषा के शब्दों का मानकीकरण पर परिचर्चा हुई। मुनस्यारी क्षेत्र से युवतियां और महिलाएं भी आयोजन में पहुंची। शाम को सोसायटी के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। देर शाम हुई सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक ललित मोहन जोशी ने हे दीपा, टक टकाटक कमला और इंदर आर्या ने तेरो लहंगा के भलो छाजि रौ.., गोविंद दिगारी ने लसका कमर सरपंच की चेली, घुंघुर बजे दे झम गाया तो लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया, महासचिव धीरेंद्र पांगती, जोहार मिलन केंद्र के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, मीडिया प्रभारी भरत रावत, कार्यक्रम संयोजक कैलाश धर्मसक्तू मौजूद रहे।

60 से अधिक स्टॉल लगे
मैदान में करीब 60 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें अधिकतर खानपान के थे। इसके अलावा जड़ी बूटी, ऊनी वस्त्र, मुनस्यारी की दाल, मसाले, अचार आदि के स्टॉल से लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हुई क्विज प्रतियोगिता में कमला रावत पांगती पहले, गीता रावत दूसरे और बसंती टोलिया तीसरे स्थान पर रहीं। कविता लेखन में गांधारी पांगती पहले, नेहा सोनी दूसरे और ममता जंगपांगी तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में चंपा रावत पहले, पूजा बृजवाल दूसरे और मीनाक्षी रावत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें