फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिवाली की तैयारी के लिए आधे शहर की बिजली गुल

Sun, 29 Oct 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए लाइनों के अनुरक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को आधे हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक बिजली गुल रही। सात घंटों के शटडाउन के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली के चलते ऊर्जा निगम की ओर से त्योहार पर बिजली आपूर्ति बेहतर रखने के लिए तैयारी जारी है। जिले में अलग-अलग जगहों पर शटडाउन लेकर अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। हल्द्वानी से लालकुआं तक सुबह 10 बजे से शटडाउन शुरू हुआ। इसके चलते विश्व बैंक हल्द्वानी, सोयाबीन, हल्दूचौड़, हाथीखाल, ढूंगरपुर, कुसुमखेड़ा, लामाचौड़ खीमपुर, कठघरिया, मुखानी, हरिनगर, ऊंचापुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा ट्यूबवेल-1,2, बच्चीनगर, ब्लॉक, बसानी, बिठाौरिया, बेलबाबा, खन्नाफार्म, फटीआई, मंडी, जज फार्म, देवलचौड़, तल्ली हल्द्वानी, गन्ना सेंटर, धनपुरी, संगम विहार, पंचायतघर, बमेठा बंगर, हल्द्वूचौड़, कार रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सात घंटों के लिए प्रभावित हुई। शाम पांच बजे तक लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिवाली के चलते बिजलीघरों में अनुरक्षण कार्य किया गया। लाइनों की मरम्मत, लॉपिंग-चॉपिंग, लाइनों के नीचे गार्डिंग के चलते बिजलीघरों से शटडाउन लिया गया। ईई नगर डीडी पांगती ने बताया कि बिजलीघर में अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। इधर, नगर क्षेत्र में भी अनुरक्षण कार्य के चलते मंडी, मयूर विहार, चौधरी कॉलोनी, अलकनंदा कॉलोनी में सुबह 10 से चार बजे तक शटडाउन लिया गया। कुछ ही घंटों में घरों में लोगों के इनवर्टर ठप हो गए। मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत भी देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें