फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मोबाईल की दुकान काटी लाखों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
किच्छा में चोरों द्वारा काटी गई छत - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। पुरानी बरेली रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने टीन की छत काटकर लाखों रुपये के मोबाइल और दस हजार नकदी चोरी कर ली। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस की चीता मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पंजाबी मोहल्ला निवासी गौरव उर्फ सन्नी की पुराना बरेली रोड पर मोबाइल की दुकान है। बुधवार तड़के सन्नी को मोहल्ले के लोगों ने उसकी दुकान की छत काटे जाने की सूचना दी। सन्नी ने बताया कि चोर दुकान की छत की टीन काटकर लगभग 40 नए मोबाइल और 10,000 नकदी चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर कोतवाली से चीता मोबाइल के ताजवीर शाही, देवराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सन्नी ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
इधर, पुरानी मंडी में चौधरी फार्म के पास एक मोबाइल टावर पर चोर केबल चोरी करने पहुंच गए। केबल काटने की कोशिश के बीच टावर कंपनी के हेडक्वार्टर में अलार्म बज गया। सूचना पर कर्मचारी टावर के पास पहुंचे, इस बीच चोर केबल छोड़कर भाग निकले। टावर के इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि अलार्म बजने पर टावर के पास पहुंचे लेकिन चोर भाग निकले। पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। बताया कि चोर तार काट कर बैग में भर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें