फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: चोर पकड़ने के लिए पीआरडी जवान ने किया फोन, नहीं पहुंची पुलिस; राहगीरों के सामने चोरों ने खंगाला बैग

Sat, 05 Sep 2026 09:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में बेसुध युवक से चोरी की कोशिश, एक आरोपी पकड़ा गया। डायल 112 पर कॉल के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी से जांच शुरू की।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी महिला चिकित्सालय के सामने देहरादून से आ रहा युवक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। ई-रिक्शा सवारों ने उसका सामान चुराने का प्रयास किया। सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची।

महिला अस्पताल के पास ई-रिक्शा चलाने वाले आसिफ ने वीडियो में बताया कि युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। एक रिक्शा में सवार तीन लोग उसके पास पहुंचे और उसका बैग खंगालने लगे। उसका मोबाइल और रुपये चुराने का प्रयास किया। जब उन्होंने आरोपियों को रोका तब आरोपी झगड़ा करने लगे। इस दौरान हंगामा देख पीआरडी जवान वहां पहुंचा तब दो आरोपी मौके से भाग गए। एक को लोगों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


पीआरडी जवान का कहना है कि उन्होंने दो बार डायल 112 पर कॉल की लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। युवक के मोबाइल से परिवार वालों को कॉल की तब वे पहुंचे और युवक को साथ ले गए। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि जांच की जा रही है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें