फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर खंगाला

Mon, 21 Aug 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
चोरों ने कर अधिकारी का घर खंगाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने फ्रेंड्स कॉलोनी शंकरपुर भूल निवासी राज्य कर अधिकारी का घर खंगाल दिया। चार खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में घुसे। वहां कोई कीमती वस्तु नहीं मिली। इसलिए किचन में रखा दही खाकर चोर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


सचल दल के राज्य कर अधिकारी मो. यासिर यहां तेलीपुरा रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात सभी परिजन घर में सोए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर में बने स्टोर के कमरे की ग्रिल निकाल ली और अंदर घुसकर स्टोर में रखा एक संदूक, तीन बैगों को खंगाल दिया। इसके बाद किचन में रखे दही के दो डब्बे खाकर उसी रास्ते से चले गए। रोज की तरह यासिर रविवार की सुबह पांच बजे नमाज पढ़ने गए थे। लौटने पर घर के बाहर एक बैग रखा देखा।

परिजनों से पूछताछ करने पर सबके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घर के स्टोर में जाकर देखा तो स्टोर की खिड़की से ग्रिल निकली थी और वहां रखा संदूक, दो बैग का सारा सामान बिखरा था। चोरों ने किचन में जाकर दही खाकर दो डब्बे वहीं फेंक दिए और उसी रास्ते फरार हो गए। गृहस्वामी ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसआई चेतन रावत ने बताया कि घर में चोरी का प्रयास हुआ लेकिन चोरी कुछ नहीं हुआ। फिर भी चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें