फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत: दिल्ली गई महिला के घर से पार कर लिए तीन सिलिंडर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 09:52 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में कुकिंग गैस सिलिंडर चोरी का मामला सामने आया है। पति के इलाज के लिए दिल्ली गई महिला के घर से तीन सिलिंडर चोरी हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गैस सिलिंडर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाड़ी युद्ध के चलते पिछले कई दिनों से लोग कुकिंग गैस सिलिंडरों के लिए परेशान हैं। सिलिंडर की आपूर्ति हो नहीं रही और सिलिंडर चोरी भी होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मुखानी क्षेत्र में सामने आया। पति का इलाज कराने दिल्ली गई महिला के यहां से तीन सिलिंडर चोरी हो गए। चोरी के आरोप में महिला के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

मुखानी क्षेत्र निवासी श्वेता क्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैल ने उनके पति निखिल को घायल कर दिया था। चार मार्च को वह पति के इलाज के लिए दिल्ली गई थी। इस दौरान चोर ने उनके घर की चहारदीवारी से भीतर घुसकर गैलरी में रखे तीन सिलिंडर चुरा लिए।

महिला का कहना था कि जब वह 28 मार्च को वापस लौटी तो सिलिंडर गायब होने का पता चला। घर के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी की घटना 11 मार्च को तड़के 4:30 बजे हुई थी।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि सिलिंडर चोरी करने के आरोपी प्रदीप कुमार निवासी बेरीखत्ता दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी महिला के यहां ड्राइवर के काम करता था। उसकी निशानदेही पर तीनों सिलिंडर बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें