फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेढ़ लाख में थमा दिया कॉर्बेट का फर्जी टूर पैकेज

Fri, 26 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बंगलुरू से कॉर्बेट पार्क पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने आए पर्यटक से एक आरोपी ने फर्जी परमिट बनाकर एक लाख रुपये ठगी कर ली। पर्यटक ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर के साथ ही कॉर्बेट पार्क के वार्डन से शिकायत भी की है।
विज्ञापन



नागराबाबी बंगलुरू निवासी प्रशांत पुत्र शंकर मूर्ति ने बताया कि रामनगर के खताड़ी निवासी एक आरोपी से उनकी मुलाकात फोटोग्राफी वेबसाइट के माध्यम से हुई। उसने कॉर्बेट पार्क का तीन दिन का फुल पैकेज डेढ़ लाख रुपये में बुक किया। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये लेकर कॉर्बेट पार्क का फर्जी परमिट बनाकर उनको भेज दिया। जब वो पत्नी के साथ रामनगर पहुंचे तो आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद दिए गए परमिट को चैक किया तो परमिट फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी फरमान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पार्क वार्डन बिंदरपाल से उनके कार्यालय में मिलकर मामले से अवगत कराया। पार्क वार्डन ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

कोट
इस प्रकार की घटना से कॉर्बेट पार्क की छवि धूमिल हो रही है। पर्यटकों से पहले भी कहा गया है कि केवल कॉर्बेट पार्क की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग कराएं। - राहुल मिश्रा, उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें