कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में एक बाघिन शिकार करने के दौरान घायल हो गई है। जिस पर पार्क प्रशासन मौन साधे हुए है।
बिजरानी
रेंज के वाटर हॉल नंबर-4 और ग्रास लैंड में दिखने वाली चार शावकों के साथ
दिखने वाली बाघिन सांभर का शिकार करने के दौरान सांभर के सींग गले में लगने
से घायल हो गई। बाघिन की गर्दन में गहरा घाव हो गया है, जिसमें मक्खी,
मच्छर लगने के चलते वह अपने नाखून से घाव को खुजा रही है। इस घायल बाघिन का
फोटो दिल्ली निवासी पर्यटक फैसल रिजवी ने लिया है।
इस संबंध में पार्क
के उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो सभी का नंबर कवरेज क्षेत्र से
बाहर बता रहा था। सूत्रों ने बताया कि बाघिन को मांस में एंटीबाइटिक मिलाकर
देने के लिए टीम जुटाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि घायल बाघिन पर
निगाहें रखी जा रही है। दिक्कत यह है कि बाघिन की गर्दन में घाव होने के
कारण वह उसे नाखूनों से खुजा रही है, जबकि जीभ से नहीं चाट पा रही है।
इललिए उसे ज्यादा परेशानी हो रही है।