कार्बेट नेशनल पार्क में वन विभाग ने अब कैमरा ले जाने पर लगने वाले शुल्क को स्थगित कर दिया है। अब पर्यटकों को कैमरा ले जाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कार्बेट नेशनल पार्क में शुल्क वृद्धि के विरोध को देखते हुए वन विभाग ने अब कॉर्बेट पार्क में कैमरा ले जाने पर लगने वाले शुल्क को स्थगित कर दिया है। अब पर्यटकों को कैमरा ले जाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क में पहले कैमरा ले जाने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता था, लेकिन सितंबर में हुई शुल्क वृद्धि के बाद से भारतीय पर्यटक को एसएलआर कैमरा ले जाने पर एक हजार और विदेशी पर्यटक को दो हजार रुपए शुल्क देना पड़ रहा था।
व्यवसायिक फोटोग्राफी के लिए 500 रुपए की जगह भारतीय को दो हजार और विदेशी पर्यटक को 1500 की जगह चार हजार रुपए शुल्क अदा करना था। इधर पार्क में कैमरा ले जाने पर शुल्क को लेकर विरोध होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
इस विरोध को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/ मुख्य वन्यजीव प्रतिपाल डाॅ. समीर सिन्हा ने विगत 11 नवंबर को पत्र जारी किया है जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व व नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व में तत्काल प्रभाव से गैर व्यवसायिक कैमरा शुल्क को स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं।
यानी कि अब पर्यटकों कैमरा ले जाने पर शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि व्यवसायिक फोटोग्राफी पर शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों के वन विश्राम, सफारी व अन्य सुविधाओं में हुई शुल्क वृद्धि पर पुनरीक्षण किया जा रहा है।