रामनगर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हाईस्कूल, इंटर काॅलेजों में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। इस कारण ब्लॉक के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को भी पढ़ाई नहीं हुई। प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा कि सरकार और विभागीय अधिकारियों को हमारी मांगों को तत्काल हल करना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई को व्यवस्थित किया जा सके। आंदोलन के अगले चरण में शिक्षा निदेशालय देहरादून में एक सितंबर से धरना-प्रदर्शन होगा। यहां मनोज जोशी, हरीश कुमार, सीपी खाती, दिनेश निखुरपा, बालकृष्ण चंद, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, शैलेंद्र भट्ट आदि रहे। संवाद