फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के पहले दिन बाजारों में भीड़भाड़ कम रही

विज्ञापन
हल्द्वानी में दीपावली के अवसर पर बाजार में खीले खिलौने खरीदते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में दीपावली से पहले बुधवार को बाजार में भीड़भाड़ कम रही। तल्लीताल व मल्लीताल में लगे पटाखा बाजार में भी रौनक कम रही। मल्लीताल और तल्लीताल बाजार में कारोबारियों की उम्मीद के हिसाब से ग्राहक नहीं पहुंचे। पटाखे और अन्य विक्रेताओं के यहां भी चहल-पहल नहीं रहीं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकानों पर ग्राहक कम रहे। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि धनतेरस पर चहलपहल थी लेकिन बुधवार को आशा के अनुरूप कारोबार नहीं हुआ। मल्लीताल पटाखा विक्रेता मनोज जोशी ने बताया कि पटाखे की बिक्री बहुत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें