फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: नहर में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 13 Aug 2026 03:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के टांडा चौराहे के पास सिंचाई नहर में बुधवार को एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव बहकर आया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सिंचाई नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टांडा चौराहे के पास स्थित सिंचाई नहर में बुधवार को कुछ लोगों को एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल सब्बार ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही शव के नहर में पहुंचने के संबंध में भी जांच कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें