फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रविवार को डाकघर में परेशानी की रही छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोगों की सुविधा के लिए रविवार को प्रधान डाकघर खुला रहा। इस दौरान सर्वर ने भी साथ दिया। अधिकारियों की ओर से रविवार को प्रधान डाकघर खोलने के आदेश दिए गए थे। उपडाकघरों के बंद होने से सर्वर में काम का दबाव कम था। दोपहर एक बजे तक करीब 60 से 70 लोग डाकघर पहुंचे। उन्होंने बिना परेशानी के रजिस्ट्री और स्पीड संबंधी काम कराया। अधिक भीड़ नहीं होने के कारण लोगों को अपनी बारी के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। सोमवार से सभी डाकघर खुले रहेंगे। इससे फिर से सर्वर में दबाव की समस्या हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने रक्षाबंधन के बाद स्थिति सामान्य रहने के दावे किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें