फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रसंघ चुनाव की तिथि के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय में साइबर हाइजीन विषय पर आयोजित हुआ सेमिनार। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग के लिए विवि मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नैनीताल के अलावा हल्द्वानी, रामनगर व अन्य महाविद्यालयों से पहुंचे छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय में नारेबाजी की।
विज्ञापन


बुधवार को विवि पहुंचे छात्रनेताओं ने कहा पिछले वर्ष भी विवि प्रशासन की नाकामी के चलते छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके। इस वर्ष भी अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। आशीष कबड़वाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव 20 सितंबर से पहले होने चाहिए। इस मौके पर देव चौहान, तनिष्क मेहरा, कमल बोरा, अभिषेक कुमार, प्रियांशु बेलवाल, सागर मनराल, तुषार भट्ट, पारस जोशी, कौशल, यतिन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें