फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झील का जलस्तर शून्य पहुंचने की संभावना सिफर, 252 एमएम बारिश हुई है इस वर्ष अब तक

Tue, 03 Jun 2025 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

इस वर्ष नैनीझील के जल स्तर के शून्य पर पहुंचने की संभावनाएं लगभग टल गई हैं। दो जून को नैनीझील का जल स्तर एक फीट दो इंच पर है, जो बीते वर्ष के मुकाबले सात इंच अधिक है।
विज्ञापन
नैनीताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष नैनीझील के जल स्तर के शून्य पर पहुंचने की संभावनाएं लगभग टल गई हैं। दो जून को नैनीझील का जल स्तर एक फीट दो इंच पर है, जो बीते वर्ष के मुकाबले सात इंच अधिक है। इस वर्ष जनवरी से अब तक हुई बारिश भी बीते वर्ष के मुकाबले 102 एमएम अधिक है। बीते वर्ष दो जून तक 150 बारिश हुई है, जबकि इस वर्ष अब तक 252 एमएम बारिश हुई है।

बता दें कि नैनीझील के समीप तथा इससे लगे क्षेत्र में स्थापित ट्यूबवैल के माध्यम से नैनीताल शहर के लोगों के पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में 24 घंटे पानी की सप्लाई के बाद झील के जल स्तर में गिरावट आती है। सामान्य दिनों में 24 घंटे में आधा इंच की गिरावट आती है, जबकि पीक ग्रीष्म पर्यटक सीजन में गिरावट एक इंच तक बढ़ जाती है। इस वर्ष भी सर्द मौसम में कम बारिश व बर्फबारी से झील का जल स्तर चुनौती बना हुआ था। लेकिन अप्रैल माह में हुई बारिश ने राहत दी। बीते दिनों हुई बारिश भी झील के लिए वरदान साबित हुई। इन दिनों प्रतिदिन झील के आधा इंच गिर रहे जल स्तर से शून्य तक पहुंचने में 28 दिनों का समय है। यदि सीजन हुआ भी तो 20 दिन से अधिक का पानी मौजूद है। सिंचाई विभाग के ईई डीडी सती का कहना है कि यह राहत की बात है।

विज्ञापन


02 जून को झील का जल स्तर व बारिश

वर्ष              जल स्तर (दो जून को)             बारिश (एक जनवरी से अब तक)

विज्ञापन

2025            एक फीट दो इंच                    252 एमएम

2024            सात इंच                               150 एमएम

2023           चार फीट तीन इंच                    513 एमएम

2022            तीन फीट छह इंच                   186 एमएम

2021           दो फीट सात इंच                      495 एमएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें