फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: एक पार्किंग फाइल में कैद...दूसरी पर जमीन का रोड़ा, सैलानियों को वाहन पार्क करने में होती है दिक्कत

Thu, 24 Apr 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल नगर में हर साल पर्यटक बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके वाहन पार्क करने की व्यवस्था नाकाफी है। इस कारण यहां आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए जगह न मिलने पर शहर से बाहर वाहन खड़ा करना मजबूरी है।
विज्ञापन
नैनीताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल नगर में हर साल पर्यटक बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके वाहन पार्क करने की व्यवस्था नाकाफी है। यहां छावनी क्षेत्र में एक जमीन पर पार्किंग का प्रस्ताव वर्षों से लटका है। वहीं एक पार्किंग मंजूरी के बाद भी जमीन खाली नहीं होने से नहीं बन पा रही है। इस कारण यहां आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए जगह न मिलने पर शहर से बाहर वाहन खड़ा करना मजबूरी है।

विज्ञापन


नैनीताल में प्रशासन, नगर पालिका और केएमवीएन की सात पार्किंग हैं। रूसी बाईपास पर जिला पंचायत और नारायण नगर में पर्यटन विभाग की एक-एक पार्किंग है। इसके अलावा पंजीकृत 320 होटलों और होम स्टे में करीब 1,330 वाहनों को खड़ा करने का स्थान है।पर्यटन सीजन और छुट्टियों में शहर की पार्किंग भरने पर पर्यटकों को नारायण नगर और रूसी बाईपास पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। पार्किंग नहीं मिलने पर पर्यटक इधर-उधर वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से उनके वाहनों का चालान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें