फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क के ऊपर लटकीं टहनियों से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय से नैनीताल के आसपास की सड़काें के किनारे पेड़ों की लॉपिंग नहीं की गई है। इससे कई पेड़ों की भारी शाखाएं सड़क के ऊपर आ चुकी हैं। कई पेड़ बड़े होने के चलते सड़कों की ओर को झुक गए हैं। सोमवार रात ताकुला के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ था। दमकल की टीम ने देर रात पेड़ हटाया था। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि किसी भी क्षेत्र या सड़क किनारे जिन पेड़ों के गिरने की आशंका होती है उन्हें हटा दिया जाता है। बताया कि लोगों व विभाग की सूचना पर पेड़ों की लॉपिंग का कार्य भी किया जाता है। सूचना मिलने पर खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें