फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला बार के पदाधिकारियों ने न्यायाधीशों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को नवनियुक्त जिला जज हरीश कुमार गोयल और अन्य न्यायाधीशों का स्वागत किया। बार अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली समेत अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। बार सभागार में जिला जज ने कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता दोनों ही न्यायालय के अधिकारी होते हैं। दोनों ही समान रूप से सम्मान के अधिकारी हैं। कहा कि वह 10 वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, उनके पिता भी अधिवक्ता हैं और अधिवक्ताओं की समस्याएं अच्छे से समझते हैं। वादकारियों को निष्पक्ष न्याय दिलाना हमेशा से उनकी प्राथमिकता है। बार अध्यक्ष भगवत ने न्यायपालिका एवं अधिवक्ताओं के बीच सामंजस्य को जरूरी बताया। सचिव ने समन्वय और सौहार्द्र के साथ कार्य करने की वकालत की। एडीजे प्रथम संजीव कुमार, एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुधीर कुमार तोमर, सिविल जज जूनियर डिविजन उर्वशी रावत का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, रुचिका गोयल, सीजेएम रवि प्रकाश शुक्ल, एसीजेएम नेहा कुशवाहा, शंकर चौहान, दीपक दत्त पांडेय, सदस्य प्रीति साह, मंजू कोटलिया आदि रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें