फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाजपा से जुड़ने की सुगबुगाहट

Sun, 10 Aug 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा जोरों पर है। उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार हैं। पूर्व कांग्रेसी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कांग्रेस से बगावत करते हुए 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

तीसरे नंबर रहते हुए उन्होंने 17000 वोट हासिल किए थे। वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनकी पत्नी मंजू नेगी दावेदार हैं और संजय नेगी पत्नी को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के लिए अब तक 19 बीडीसी सदस्यों के समर्थन की बात करते हुए वीडियो व फोटो जारी की है।
दूसरी ओर भाजपा ने अभी तक रामनगर में ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में नेगी के भाजपा में जाने की चर्चा गरम है। सूत्रों की मानें तो वह भाजपा की सदस्य ले सकते हैं, इसकी तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें