फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रधान, बीडीसी और जिपं सदस्य के चुनावी खर्च में हुआ मामूली इजाफा

Mon, 07 Jul 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग ने इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का चुनावी खर्च कुछ बढ़ा दिया है। इससे दावेदारों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग की ओर से पिछले पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव खर्च की सीमा दस हजार रुपये थी। इस बार इसे नहीं बढ़ाया गया है। ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के चुनावी खर्च में इस बार 25 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। पिछले चुनाव में यह पचास हजार रुपये था लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है।इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के चुनाव खर्च में 60 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। पिछले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा एक लाख 40 हजार रुपये थी, जिसे दो लाख कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें