फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फिर बस अड्डे पर वापस आया समय संचालन कक्ष

Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिचालकों की मांग और रोडवेज संगठनों के विरोध के बाद मंगलवार को समय संचालन कक्ष एक बार फिर हल्द्वानी बस अड्डे पर बना दिया गया है। इससे परिचालकों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर एक संगठन के सदस्य फिर से इस पर आपत्ति उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी बस अड्डे से समय संचालन कक्ष को तिकोनिया स्थित डिपो में शिफ्ट करने से परिचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसे लेकर बीते सोमवार को परिवहन निगम के करीब चार-पांच कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया थ। इसके बाद समय संचालन कक्ष को बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को एक बार फिर हल्द्वानी बस अड्डे से ही परिचालकों को ड्यूटी स्लिप दी जाने लगी हैं। इससे परिचालकों ने भी राहत की सांस ली। दूसरी ओर समय संचालन कक्ष को वापस बस अड्डे में शिफ्ट करने का एक संगठन के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में निगम प्रबंधन को पत्र भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं एआरएम सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि समय संचालन कक्ष बस अड्डे में आने से बसें तय समय से जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें